भाजयुमो ने फूंका पाक का पुतला

हमीरपुर। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पाक सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतारने के विरोध में शहर में रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। बस अड्डा परिसर में भाजयुमो ने पाकिस्तान का पुतला भी फूं का।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओच्छी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार भारतीय सीमाओं में घुसकर गोलाबारी कर रहा है और भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। भाजयुमो ने केंद्र की यूपीए सरकार को भी घेरा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने रक्षामंत्री के बयान की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि बयान से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि रक्षामंत्री पाकिस्तान को बचाने में लगे हुए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रक्षामंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली। भाजयुमो की हमीरपुर इकाई ने केंद्र सरकार को चेताया है कि जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भाजयुमो आंदोलन को तेज करेगी। इस मौके पर उनके साथ सुनील शर्मा, विशाल पठानिया, अरुण, राहुल, रितेश, अजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts