भाजयुमो ने एबीवीपी प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट

हल्द्वानी। भाजयुमो ने एमबी डिग्री कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष विकास भगत ने रविवार को कई जगहों में जनसंपर्क कर कालेज में शैक्षणिक सुधार के लिए एबीवीपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। विकास भगत ने कहा कि एबीवीपी छात्रों में चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत कर संस्कारवान बनाती है। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके उदाहरण हैं। दोनों ही नेताओं ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत एबीवीपी से की और भाजपा के शीर्ष नेता हैं। विकास भगत ने कहा कि हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में एबीवीपी प्रत्याशी सुरेंद्र नदगली हैटट्रिक कर एनएसयूआई प्रत्याशी को धूल चटाएंगे।

Related posts