
सीएम सुक्खू ने पाला बदलने वाले विधायकों पर फिर किया जवानी हमला कहा कि कांग्रेस चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा ने बिकाऊ विधायकों को उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। इनमें मुख्य सरगना कांगड़ा जिला से है, वह इस षड्यंत्र के सूत्रधार रहे हैं और हो सकता है कि उन्हें 15 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले होंगे। प्रत्याशियों के चयन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम चरण की चर्चा हो चुकी है। अच्छे और स्वच्छ छवि वाले लोगों को प्रत्याशी बनाया जाएगा।
