भाजपा ने पाकिस्तान के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

शहीद भगत सिंह नगर(नवांशहर): भारतीय जनता पार्टी मंडल जाडला के कार्यकत्र्ताओं ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतारने और भारती पनडुब्बियों पर आग लगाने के विरोध में रविवार को भाजपा के जिला प्रधान संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में पाक का झंडा फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पाकिस्तान के झंडे को फूंकते हुए केंद्र सरकार से जवाबी कारवाई की मांग की।

इस दौरान भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान अपने संबोधन में जिला प्रधान संजीव भारद्वाज एवं डॉ. अश्विनी धीर ने कहा कि पाकिस्तान लगातार हमारे देश पर हमले कर रहा है और अब इन हमलों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हो रहे हिंदुओं पर हमले को रोकने के लिए केंद्र सरकार को उचित कदम उठाने चाहिएं।

उन्होंने कहा कि जम्मू में हिंदुओं को भगाने की मंशा से माहौल बिगाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाक सरकार द्वारा किए जा रहे दिन-प्रतिदिन हमले से हमारे सैनिक अपनी जान गंवा रहे हैं और केंद्र में बैठी यू.पी.ए. सरकार केवल सोच विचार में लगी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की यू.पी.ए. सरकार तुरंत प्रभाव से एक्शन लेकर पाक के खिलाफ सख्त कारवाई करनी चाहिए। उन्होंने पार्टी वर्करों से गठबंधन का धर्म निभाते हुए गांव-गांव में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने पार्टी वर्करों से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी की जिले के हर बूथ तक ले जाने का भी संकल्प दोहराया। मौके पर जाडला मंडल प्रधान विनीत दत्ता, जिला सचिव प्रितपाल बजाज, महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य डिंपल भारद्वाज, जिला महिला मोर्चा की उप-प्रधान मीनाक्षी भारद्वाज, विकास नारद, परमजीत बक्शी, डा. नरेश रावल, हिम्मत तेजपाल, बलवंत सिंह, बहादुर चंद अरोड़ा, जसवीर राणा, विपन कुमार, हरीश राणा, जतिंद्र कुमार, युवा मोर्चा के जिला प्रधान संजीव राणा, जाडला मंडल के सचिव बलराज सिंह, विपन दत्ता, शक्ति राणा आदि हाजिर रहे।

Related posts