भाजपा किसान मोरचा की कार्यकारिणी गठित

कुल्लू। मंडी संसदीय उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा किसान मोर्चा जिला कुल्लू ने प्रचार अभियान के लिए कार्यकारिणी का गठन कर भी लिया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलदेवराज महंत ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह से विचार-विमर्श के बाद किया गया।
कार्यकारिणी में प्रताप पठानिया, निहाल ठाकुर, गोकुल ठाकुर, किशन ठाकुर, युद्धिष्ठर शर्मा, मेहर चंद, पूर्ण चंद और बलदेव ठाकुर उपाध्यक्ष को चुना गया। नारायण नेगी और दिले राम महामंत्री नियुक्त किए हैं। हलाण के जगरनाथ ठाकुर कोषाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इसके अलावा सचिव का पदभार सचाणी से बुद्धि सिंह, कनौन से गोविंद ठाकुर, त्रेहड़ा से पने राम, चेथर से खेम चंद, पलचान से सुंदर सिंह, बजौरा से रोशन लाल ठाकुर और भुंतर से विनोद काइथ को सौंपा गया। कार्यालय सचिव ओसन से यशपाल डढवाल को बनाया गया।
प्रवक्ता यशपाल ठाकुर, सहसचिव खणगण से राम प्रकाश, जिभी मोहर सिंह, भाटग्रां जगदीश शर्मा, पढारनी रोशन पालसरा, कोटला चंद्रा देवी और हाट से निमे राम को नियुक्त किया है। जोगराज, मेहर चंद, भोला राम, तेजा सिंह, पूर्ण चंद, सेवता देवी, रेवती राम, बेद राम, राकेश वर्मा, यशपाल, केहर सिंह, गोपीचंद, जगदीश शर्मा, सुरेश, पवन कुमार, तुले राम, केहर सिंह, मेघ सिंह, ज्ञान सिंह, दिलेर सिंह, धर्मचंद, कृष्ण लाल, केवल कृष्ण, मोहर सिंह, राम प्रकाश शर्मा, रूसी लाल, अमर चंद, हिरा देवी, मेहर चंद, अमर चंद, घनश्याम, महेश्वर सिंह, चेतन राम, राम चंद, बाला राम, पूने राम, जगत राम, जगत राम, गुरुदेव, सेवक राम, प्रमोद कुमार वर्मा, प्रिय व्रत शर्मा, युगल किशोर, चांद शर्मा, टेक सिंह, चेत राम, अनिल महंत और भादर सिंह को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया है।

Related posts