भाई पर दे मारी लोहे की रॉड, दो पर केस

गगरेट (ऊना)। टटेहड़ा में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही भाई पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर डाला। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
इस संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टटेहड़ा निवासी गुरमीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि घरेलू रंजिश के कारण उसके भाई एवं अन्य ने घरेलू विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की। जब उसने दोनों का विरोध करना चाहा तो दोनों ने मिलकर डंडों एवं लोहे की रॉड से उस पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल और उपचार गगरेट अस्पताल में करवाया। डीएसपी अंब सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 325, 323, 34 के तहत के केस पंजीकृत कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts