भाई पर दराती से हमला

अंब (ऊना)। कुठेड़ा खैरला क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने ही छोटे भाई पर दराती से हमला करके उसे लहूलुहान कर डाला। घटना में बुरी तरह से जख्मी व्यक्ति को अंब अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कोे भी पुलिस थाना लेकर आई है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।
पुलिस के अनुसार कुठैड़ा खैरला निवासी सतीश पर उसके भाई ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। आरोपी का नाम अशोक बताया जा रहा है। घर में चल रहे किसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। इसके चलते आरोपी ने अपने भाई पर दराती से हमला कर दिया। अंब थाना के एसएचओ ओम प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार के अन्य लोगों के बयान भी पुलिस दर्ज कर रही है। उन्हाने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts