
भोरंज (हमीरपुर)। साई विजन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के छात्र रितिक ठाकुर और निखिल ठाकुर का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद डोगरा ने बताया कि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसौली में 6 से 8 अगस्त तक कैंप होगा। 8 से 10 अगस्त तक पटना (बिहार) में राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए दोनों छात्र हिमाचल की टीम की तरफ से खेलेंगे। रितिक ठाकुर पुत्र राजिंद्र ठाकुर 9वीं का छात्र है। वे पहले भी स्टेट खेल चुका है। स्कूल के महाप्रबंधक विरेंद्र चौधरी ने यह जानकारी दी।
