ब्रिटिश युद्ध नायक पहचान नहीं पाया ब्रैड पिट को

ब्रिटिश युद्ध नायक पहचान नहीं पाया ब्रैड पिट को

लंदन: हॉलीवुड के सुपर स्टार ब्रैड पिट के लिए उस समय आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब दुनिया के इस सर्वाधिक चर्चित चेहरे को एक ब्रिटिश युद्ध नायक पहचान नहीं पाया। इस युद्ध नायक ने पिट को बताया कि उन्होंने उनके (पिट के) बारे में सर्च इंजन गूगल में जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि पिट फिल्मों में काम करते हैं। टेलीग्राफ की खबर में कहा गया है कि पिट ने 90 वर्षीय पीटर कम्फर्ट को दूसरे विश्व युद्ध पर बन रही अपनी एक फिल्म के बारे में कुछ परामर्श लेने के लिए आमंत्रित किया था।

‘फऱी’ नामक इस फिल्म की शूटिंग हर्टफोर्डशायर में हो रही है और अपनी रेजीमेंट के एकमात्र जीवित सदस्य कम्फर्ट को हर्टफोर्डशायर ही आमंत्रित किया गया था। पिट इस फिल्म में डीडी शेरमन नामक एक टैंक के कमांडर की भूमिका में हैं और वह जानना चाहते थे कि टैंक के अंदर जीवन कैसा होता है। कम्फर्ट ने बताया ‘‘पिट का स्वभाव बहुत अच्छा है, लेकिन मैं उन्हें पहचान नहीं पाया। मैंने उन्हें बताया कि गूगल में उनके बारे में मुझे पता चला कि उन्होंने कई फिल्में की हैं। यह सुन कर वह खूब हंसे।’’

Related posts