
मास्को: भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच दक्षिण अफ्रीका के डरबन में इस महीने के अंत में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय बैठक होगी। मथाई ने यहां भारतीय पत्रकारों से कहा कि डरबन में 26 से 27 मार्च तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।
उन्होंने बताया कि बैठक का समय और स्थान अभी तय नहीं किया गया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि श्री मथाई इस सप्ताह की शुरूआत में विदेश मंत्रालय स्तर की चर्चा के लिए मास्को गए हुए थे। अपनी यात्रा के दौरान श्री मथाई ने रूस के पहले विदेश उपमंत्री एंड्रइ डेनीसोव के साथ बातचीत की थी।
