
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली घूमने आए सोलन जिले का एक परिवार के चार सदस्य पतलीकूहल के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तड़के करीब सवा पांच बजे पतलीकूहल के 18 मील के पास हुए इस हादसे में कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। इससे कार में सवार सभी चार पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल पर्यटकों को प्रारंभिक उपचार के लिए मनाली अस्पताल में भर्ती किया था, जहां चिकित्सकों ने बाद में सभी घायलों को छुट्टी दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनाली थाना में तैनात एएसआई मथरू राम की अगुआई में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नदी के बीच चट्टान पर फंसे एक ही परिवार के चार लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला था। डीएसपी मनाली शमशेर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों की पहचान सोलन के जमायड़ी वदी निवासी मोहित, अर्चना, सुषमा और प्रणवी के रूप में हुई है। मोहित अपनी मां, बेटी और पत्नी के साथ मनाली घूमने आ हुए थे।
