
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत ऊखली में एक व्यक्ति को कार ने अक्कर मार दी है। हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैमयूल मसीह पुत्र शमशेर लाल मसीह निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार को वह अपने पिता शमशेर मसीह के साथ कार में सवार होकर पालमपुर से शिमला जा रहा था। कार को इसके पिता चला रहे थे। सुबह करीब 7.05 बजे वे उखली से करीब 600 मीटर आगे पहुंचे। तो उसके पिता ने कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। और थोड़ा आराम करने के लिए कार से उतरे कर बाहर निकले। इतने में पीछे से बोलैरो गाड़ी हमीरपुर की तरफ से आई। और उसके पिता को सड़क पर टक्कर मार दी। इससे उसके पिता को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने सैमयूल मसीह की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरूकर दी है। एसपी बीएम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
