बैंकों के कर्मचारी रहे हड़ताल पर

अल्मोड़ा। बैंकों के निजीकरण पर रोक लगाने, उचित वेतन वृद्धि देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एसबीआई और अन्य बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले में करीब 40 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। इस दौरान उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि एटीएम सुचारू रूप से चले।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर एसबीआई के कर्मचारियों और अधिकरियों ने क्षेत्रीय कार्यालय और शाखा प्रांगण में एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की। सभा में एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव ललित मोहन पंत ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा है। जहां अन्य कर्मचारियों को सरकार 35 से 40 फीसदी वेतन वृद्धि दे रही हैं वहीं बैंक कर्मचारियों को मात्र पांच फीसदी वेतन वृद्धि का प्रस्ताव आईबीए कर रहा है, जो अव्यवहारिक है। हल्द्वानी परिक्षेत्र के उप महासचिव कुलदीप सिंह बावेजा, सहायक महासचिव राज किशोर पंत के निर्देशन में प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रीय सचिव एसएस दुग्ताल, सुभाष पांडे, विजय चौधरी, आरएस शाही, प्रदीप बिष्ट, गिरीश सिंह, पीसी आर्या, केएन कपिल, रमेश सिंह, एके भटनागर, वेदिका, शिल्पा, मुन्नी, वैशाली, पुष्पा, पूजा, भावना, जीपी पांडे, एमसी भट्ट, सज्जन लाल, रघुवीर सिंह, सुरेश कर्नाटक आदि ने भाग लिया।
इधर यूको, केनरा, नैनीताल बैंक, पंजाब नेशनल, सेंट्रल बैंक, बैंक आफ इंडिया, कूर्मांचल आदि बैंकों के कर्मचारियों ने जिला सहकारी बैंक प्रांगण में प्रदर्शन किया। उन्होंने बैंकों के निजीकरण पर रोक लगाने, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, वेतनमान पुनरीक्षित करने, मृत आश्रितों को योग्यता अनुसार नियुक्ति देने, खंडेलवाल समिति की सिफारिशें लागू करने की मांग की। बैंकों में हड़ताल से करीब 25 करोड़ के चैकों का समायोजन लंबित रहा। प्रदर्शन में यूनियन के जिला मंत्री जीवन सिंह बिष्ट, सीएस मर्तोलिया, पुष्कर बिष्ट, दीप पांडे, गोपाल मुस्यूनी, संजय पंत, सुंदर बिष्ट, गगन पंत, ललित साह, विनय पांडे, निर्मल गुरुरानी, दीप गोस्वामी आदि ने भागीदारी की। उधर द्वाराहाट, दन्यां, चौखुटिया, पनुवानौला, लमगड़ा में भी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे।

Related posts