‘बेशर्म’ का टाइटल सांग आज सिटी ब्यूटीफुल में होगा लांच

चंडीगढ़: अक्तूबर में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म बेशर्म का टाइटल सांग वीरवार को होटल जे.डबल्यू. मैरियट में रिलीज होगा। जानकारी के मुताबिक फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप ट्रैक को रिलीज करेंगे। इतिहास में पहली बार कोई बॉलीवुड फिल्म अपना टाइटल ट्रैक सिटी ब्यूटीफुल में रिलीज कर रही है।

फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, ऋषि कपूर व नीतू सिंह एक साथ दिखेंगे। फिल्म की अधिकतर शूटिंग चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में हुई है।

Related posts