
नई दिल्ली। बीटेक और बीबीए डिग्री प्रोग्राम में सीट खाली रह जाने की वजह से आईपी यूनिवर्सिटी छात्रों को दाखिले का एक और मौका उपलब्ध कराने जा रही है। हालांकि इसमें विवि की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके छात्र ही काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के अनुसार बीटेक व बीबीए डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्रों ने दोबारा रजिस्ट्रेशन खोलने की मांग की थी। छात्रों की मांग को देखते हुए दोबारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हालांकि इस प्रक्रिया में वे छात्र ही भाग ले सकते हैं जो आईपी यूनिवर्सिटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके हैं। दाखिले के इच्छुक छात्रों को एक सितंबर को सुबह 10 बजे द्वारका स्थित आईपीयू कैंपस पहुंचना अनिवार्य होगा। छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए 10 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट के साथ 10वीं, 12वीं के सर्टिफिकेट समेत फोटोकॉपी दर्शाना अनिवार्य होगा। जिन छात्रों को सीट अलॉट हो जाएगी, उन्हें मौके पर ही 40 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा करवाना होगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनआईसी
