बीपीएल चयन पर विवाद

सराहां (सिरमौर)। विकास खंड पच्छाद की बाग पशोग पंचायत में बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर शुक्रवार को बवाल मच गया। शुक्रवार को बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर बाग पशोग पंचायत में ग्राम सभा आयोजित हुई। कुछ ग्रामीणों ने पंचायत में बीपीएल चयन को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज की। इस पूरे मामले पर पंचायत प्रधान विजयकांत शर्मा ने बताया कि पंचायत ने बीपीएल परिवारों का चयन पारदर्शिता के साथ किया है। धांधली किए जाने की बात गलत है। यह आरोप बेबुनियाद हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इसे लेकर शिकायत उपायुक्त सिरमौर को भेज दी गई है। वहीं शारीरिक रूप से अक्षक टिक्करी पजेरली निवासी ज्ञान दत्त शर्मा ने उपायुक्त को शिकायत भेजे जाने बारे बताया कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाएंगे। ज्ञान दत्त ने आरोप लगाया है कि पंचायत के कुछ प्रतिनिधियों ने अपने जानकारों और सगे संबंधियों को बीपीएल की सूची में शामिल किया है। जिसके कारण पात्र उम्मीदवारों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। वहीं इस मामले में विकास खंड अधिकारी पच्छाद रवि बैंस ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस मामले की शिकायत नहीं मिली है। यदि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला आएगा तो वह इस पर उचित कार्रवाई करेंगे।

Related posts