बीटन में निर्विरोध चुना गया पैनल

दुलैहड़/टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के राजकीय विद्यालय बीटन में एनएसयूआई का पैनल निर्विरोध चुन लिया गया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सहसचिव के पदों के लिए केवल एक-एक छात्रा ने ही नामांकन दाखिल किया, जिन्हें सायं निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। कालेज में एबीवीपी और एसएफआई पैनल तक नहीं दे पाए हैं। कालेज प्राचार्य प्रो. सुंदर सिंह ने बताया कि कालेज में अध्यक्ष पद के लिए सुलोचना, उपाध्यक्ष पद केलिए सरिता, महासचिव पद पर किरण और सहसचिव के पद पर पूजा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त कक्षा प्रतिनिधियों में बीए प्रथम वर्ष से नीरज, बीए द्वितीय वर्ष से इंदुबाला और बीए तृतीय वर्ष से अनुबाला को भी निर्विरोध चुना गया है। उधर, पैनल के विजयी होने के बाद हरोली युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रभारी संदीप अग्निहोत्री और युवा कांग्रेस नेता विक्रांत प्रभाकर ने नवनिर्वाचित एससीए पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Related posts