
नई दिल्ली। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे बदमाशों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने गोली चला दी। सिपाही ने दूसरी तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि पुलिस ने बैरिकेड से रास्ता रोककर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश किसी की हत्या करने के इरादे से जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार एएटीएस प्रभारी जगदीश यादव की देखरेख में एसआई आनंद प्रकाश और हवलदार दिनेश की टीम कैप्टन गौड़ मार्ग पर नीम के चौक पर शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बगैर हेलमेट पहले बाइक चला रहे युवकों को रुकने का इशारा किया। बाइक चला चला रहे बदमाश ने पीछे बैठे अपने साथी से कहा कि गोली मार दे नहीं तो पुलिसकर्मी पकड़ लेंगे। पीछे बैठे बदमाश ने सिपाही राजवीर पर गोली चला दी। सिपाही ने दूसरी तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि पुलिस ने बैरिकेड से रास्ता रोककर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान थाना सूरजपुर, गौतम बुद्ध नगर निवासी मोहित उर्फ नवरत्न और गढ़ी, दिल्ली निवासी संजय के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से पांच जिंदा कारतूस, एक चला हुआ कारतूस और 0.32 बोर का कट्टा बरामद किया है। पूछताछ में पता लगा कि संजय की अमर कॉलोनी के घोषित बदमाश राहुल से रंजिश चल रही थी। संजय ने मोहित को राहुल की हत्या करने के लिए बुलाया था। राहुल पर सूरजपुर और कासना में पेट्रोल पंप लूटने के मामले दर्ज हैं। आरोपी गौतमबुद्ध नगर के बदमाश गजेंद्र से कट्टा लेकर आए थे। जिस बाइक से आरोपी राहुल की हत्या करने जा रहे थे वह उन्होंने बाइक बीती रात ही ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके से चोरी की थी। उ
