बिझड़ी में युवक से चरस बरामद

हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के बिझड़ी में शुक्रवार देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 125 ग्राम चरस बरामद की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि 8.15 बजे बिझड़ी पुलिस टीम बाजार में गश्त कर रही थी तो पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक से 125 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने उक्त युवक को चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कमल किशोर को चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Related posts