बास्केटबाल में जिभी, सुल्तानपुर विजयी

कुल्लू। ढालपुर मैदान में रविवार से जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता की मेजर खेलें शुरू हो गई हैं। मेजर खेलों में जिला भर से आए करीब 250 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन बास्केटबाल, हैंडबाल और फुटबाल के मुकाबले हुए। इनमें शमशी, काईस, कसोल, कुल्लू, सुल्तानुपर आदि स्कूलों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। हैंडबाल के पहल मैच में शमशी के छात्रों ने कटराईं स्कूल को 5-1 से हराया, जबकि काइस स्कूल ने भुंतर को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। छात्रा वर्ग में कसोल स्कूल ने गुशैणी को 4-1 के हराकर प्रतियोगिता से बाहर किया। सुल्तानपुर की छात्राओं ने काईस स्कूल को 4-2 के हराया। एलीमेंटरी शिक्षा विभाग के जिला शारीरिक अधिकारी राम लाल ठाकुर और जिला खेल संघ के सहसचिव मिल्खी राम ने बताया कि फुटबाल के छात्र वर्ग में कुल्लू के ढालपुर स्कूल ने मनाली स्कूल को 4-1 और दूसरे मैच में शमशी ने कसोगन को 5-1 के अंतराल से हराया। इसी प्रकार बास्केटबाल मुकाबले के छात्र वर्ग में कटराईं स्कूल ने जिभी को, थरास ने ढालपुर कुल्लू को हराया। छात्रा वर्ग में सुल्तानपुर ने शमशी को और जिभी ने भुंतर को हरा कर अगले राउंड में जगह बनाई। राम सिंह ने कहा कि फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे तथा खेलों का समापन भी इसी दिन होगा।

Related posts