बारिश से 66 लाख रुपये का नुकसान

हमीरपुर। जिला में चौबीस घंटे में 35 मिलीमीटर वर्षा से 66 लाख रुपये का निजी तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने बताया कि वर्षा से 38 मकान तथा गौशालाओं को 16.80 लाख रुपये की क्षति पहुंची तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में 49.20 लाख रुपये की जल आपूर्ति योजनाआें को क्षति पहुंची।

Related posts