बारिश में टपकती है तहसील की छतें

कसौली (सोलन)। जिला सोलन की कसौली तहसील जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। बारिश के दौरान कार्यालय की छतों से पानी टपकता रहता है। कार्यालय में भू-राजस्व रिकार्ड के भी भीगने का हमेशा डर लगा रहता है। इस दौरान लोगों को कार्यालयों के अंदर भी छाते खोलकर अपने कार्य करवाने पड़ते हैं। तहसील के अधीन 37 पंचायतें एवं 11 पटवार सर्कल आते हैं मगर समस्या ज्यों के त्यों पड़ी है। तहसील में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली, कृषि, एफेडेविट और जमीन आदि के कार्यों के लिये दर्जनों लोगों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है
यह कार्यालय ब्रिटिशकाल में बने पुराने भवन में चल रहा है जो जीर्णोद्धार के बिना टूटने के कगार पर है। हजारों लोगों को सुविधा मुहैया कराने वाली कसौली तहसील आज भी बी श्रेणी में हैं। जबकि सरकार को राजस्व देने में कसौली तहसील जिला में अग्रणी तहसीलों में हैं। इसके अधीन ग्राम पंचायत नाहरी, कोट-बेजा, गढ़खल-सनावर, कसौली-गढ़खल, जंगेशु, टकसाल, जाबली, चम्मो, धर्मपुर, कोट, गुल्हाडी, हुडंग, पट्टा-बाडियां, भौगडी, जगजीतनगर, गांगूडी, चामियां, गनोल समेत कई पंचायतें आती हैं।
इस संबंध में नायब तहसीलदार कसौली का कहना है की इसकी सूचना बहुत पहले ही दी जा चुकी है। बारिश के कारण रिकाड़ॱर के खराब होने का खतरा बना रहता है। इसकी मरम्मत के लिए फंड मिलना चाहिए।

Related posts