बारिश न होने से सेब का नहीं बना साइज

कुमारसैन (शिमला)। कोटगढ़ और कुमारसैन के आसपास वाले क्षेत्र में बारिश न होने के कारण बागवानों को आने वाले समय की चिंता सताने लगी है। बागवानों का कहना है कि अगर इस समय बारिश नहीं हुई तो बागवानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
कोटगढ़ क्षेत्र के बागवान हरंबस सारस्वत, कैलाश ककड़, कुमारसैन क्षेत्र के बागवान सीता राम आशू और रोशन लाल का कहना है कि बागवान इन दिनों बारिश के इंतजार में हैं। समय पर बारिश होने से सेब का साइज बढ़ेगा। समय पर बारिश नहीं हुई तो सेब सीजन में देरी होगी। दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ने से जहां बागवान परेशान हैं, वहीं आम आदमी भी चिंतित है।
यही नहीं क्षेत्र के लोगों ने बारिश के लिए देवी देवताओं की शरण लेनी आरंभ कर दी है।
बागवानों का कहना है कि उनकी आय का साधन एक मात्र सेब सीजन ही है और यदि किसी कारण बागवानों का सेब सीजन ठीक नहीं रहा तो बागवानों की पूरी साल की मेहनत पर पानी फि र जाएगा। उधर, उद्यान विकास अधिकारी बीआर कश्यप का कहना है कि निचले क्षेत्रों में इन दिनों बारिश नहीं हो रही है। इसका प्रभाव सेब की फ सल पर पड़ेगा और बारिश न होने के कारण सेब का आकार भी नहीं बनेगा। सेब का ऊपरी हिस्सा भी फटने लगेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी स्थिति में बागवान किसी भी प्रकार की दवाइयों का स्प्रे न करें।

Related posts