बारिश के बाद मौसम कूल, आज भी संभावना

ऊना। जिले में हल्की बारिश के बाद मौसम कूल हो गया है। शहर और आसपास क्षेत्रों में बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत ली है। बारिश के दौरान शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गईं। भारी बारिश के कारण पुराना बस अड्डा क्षेत्र में पानी दुकानों में घुसने का खतरा बन गया था। लगातार तीन घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो गया। शाम तक आसमान में बादल छाए हुए थे। कई दिन से आसमान में बादल छाए रहने का क्रम चल रहा था। वीरेंद्र राणा, सुमित शर्मा, दीपक शर्मा, संदीप कुमार, लवली, अमित कुमार, दीपक चौधरी, सुरेश चौधरी, शुभकरण, रमन शर्मा, नानक चंद और श्याम लाल का कहना है कि बारिश होने से गर्मी और उमस से भी निजात मिली है। सुबह हुई तेज बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। उधर, मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है।

Related posts