बाप बेटे ने धुना व्यक्ति, मामला दर्ज

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक बाप बेटे ने व्यक्ति की धुनाई कर दी है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पुत्र रूप चंद निवासी अमरोह, भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 2 जून को रात करीब सवा आठ बजे जब वह बाजार से घर लौट रहा था तो सुनील कुमार और उसके बेटे अंकू निवासी अमरोह ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। इससे संजीव कुमार को चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी जगत राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts