बाथू में पेड़ से जा टकराई बेकाबू कार

टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के बाथू के पास एक बेकाबू कार पेड़ जा टकराई। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार करीब साढ़े तीन बजे लुधियाना से ऊना की ओर जा रही थी कि अचानक बाथू के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक दिनेश कुमार, पुरुषोत्तम लाल व विक्रांत कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों युवक हमीरपुर के मैहरे क्षेत्र के निवासी हैं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts