
नादौन (हमीरपुर)। शहर से दो किलोमीटर दूर एनएच-70 पर गगाल नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार बाइक पर पत्नी कमलेश के साथ नादौन अस्पताल से अपने गांव बड़ा की तरफ जा रहा था। गगाल पर चौ. बाबू राम (64) सड़क पार कर कुठार गांव की तरफ जाने लगा तो वह मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। इस कारण तीनों घायल हो गए। लोगों ने 108 बुलाई और तीनों घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जहां कमलेश कुमारी तथा बाबू राम का इलाज चल रहा है वहीं गंभीर हालत को देखते हुए अश्वनी कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद टीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक वीना भारती ने बताया कि मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
