बाइक-स्कूटर में भिड़ंत, चार लोग घायल

ऊना। स्थानीय अस्पताल के पास बाइक और स्कूटर के बीच टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर रणवीर सिंह निवासी अप्पर अरनियाला बाइक पर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे स्कूटर के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रणवीर सिंह, स्कूटर सवारराजेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर ऊना, उसकी पत्नी अमरीक कौर एवं कुसम निवासी झंबर को चोटें आई हैं। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts