
हमीरपुर(नीर) अणु के पास बाइक सवारों ने एक युवक की धुनाई कर दी। युवक को चोटें आई हैं। युवक ने शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राकेश कुमार निवासी लुंडरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि 7 मार्च को अणु पार्क के पास खड़ा था। तभी मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इससे चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक वीना भारती ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
पड़ोसी पर गाली गलौच का आरोप
नादौन (हमीरपुर)। शहर की एक महिला ने पड़ोसी पर गाली-गलौच, धमकी देने तथा कपडे़ फाड़ने का आरोप लगाया। नादौन थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत पत्र में कहा कि शुक्रवार देर शाम पड़ोसी को निर्माणाधीन मकान के कार्य को रोकने के लिए कहा। उसने गाली-गलौच किया और जान से मारने की धमकियां दीं। गले से पकड़ा तथा उसके कपडे़ फाड़ डाले। लोगों ने आकर उसे बचाया। डीएसपी हमीरपुर रमन शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके पीड़ित महिला का मेडिकल करवा दिया गया है तथा आगे जांच की जा रही है।
बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण
नादौन (हमीरपुर)। शनिवार को एसडीएम कार्यालय परिसर नादौन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नादौन कर्म चंद चौधरी ने समस्त बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक ली। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चुनाव आयोग के नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। चुनाव कानूनगो पुष्पिंद्र कुमार भी उपस्थित थे।
