बहन के साथ छेड़छाड़ करने के विरूद्व आवाज उठाई तो किया युवक का ऐसा हाल

होशियारपुर: गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव साऊली में एक युवक की हत्या कर दी गई। गुरमेल राम पुत्र लक्षमण दास निवासी गांव साऊली ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि उसका छोटा लड़का लखविन्द्र कुमार अपने मित्र राजविन्द्र कुमार उर्फ राजू पुत्र जगीर चंद के साथ गांव के स्कूल के मैदान से खेल कर घर को वापस आ रहे थे तो रास्ते में गांव पालेवाल के एक युवक अमन की बहन सुमन व साऊली निवासी मनोहर लाल की लड़की दलजीत कौर खड़ी थी।

लखविन्द्र व राजविन्द्र जब इनके निकट पहुंचे तो अपने-अपने घर जाते समय जय बाबे की कहकर अपने घरों को चले गए। गुरमेल राम ने पुलिस को आगे बताया कि इसके कुछ देर पश्चात अमन व गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी पुत्र मनोहर लाल मेरे घर यह उलाहना देने आए कि तुम्हारे लड़के लखविन्द्र ने हमारी बहनों को मखौल किया है। हम इसको सौध देंगे। मैंने दोनों का गुस्सा ठंडा करने की कोशिश की लेकिन यह दोनों संतुष्ट न हुए व वहां से चले गए।

शिकायतकत्र्ता ने कहा कि रात्रि लगभग 8.30 बजे अमन व उसका भाई आकाश निवासी पाहलेवाल व गुरप्रीत उर्फ गुरी व उसके 2 भाई जसप्रीत कुमार व सतनाम पुत्रान मनोहर लाल, नरिन्द्र पाल पुत्र मनसा राम, कमल निवासी बीरमपुर जीवन निवासी गांव साधोवाल उनके घर के पास आए। मैं अपने 20-22 वर्षीय बड़े लड़के के साथ अपने घर के गेट के निकट खड़े थे तो सतनाम ने कथित तौर पर ललकारा मार कर कहा कि इनको हमारी बहनों को छेडऩे का मजा चखा देते हैं।

आरोपियों ने हर्षबिंद्र कुमार पर शस्त्रों से हमला करके उसके शरीर के कई भागों पर चोटें मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया व फरार हो गए। हर्षबिंद्र कुमार को तत्काल सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल करवाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जब उसे चंडीगढ़ ले जाने के लिए सिविल अस्पताल के गेट के पास पहुंचे तो हर्षबिंद्र की मौत हो गई।

गढ़शंकर के डी.एस.पी. गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में हत्या के आरोप में सभी 9 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंडावली की धारा 302, 148, 149 के अधीन केस दर्ज कर लिया है। एस.पी. डिटैक्टिव जगमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने आशा प्रकट की कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts