बस से खींचकर चालक को पीटा

किहार (चंबा)। हिमगिरी-चंबा रूट पर चलने वाली एक निजी बस को रोक कर टैक्सी चालक ने उसके चालक के साथ मारपीट की है। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बस चालक का मेडिकल करवाया गया है। चतर सिंह पुत्र स्वर्गीय मुसदी राम निवासी ढल्ला ने बताया कि 25 दिसंबर को वह बस लेकर सतरूणी से चंबा जा रहा था। शाम साढे़ चार बजे के करीब शिमला मोड में टैक्सी चालक एचपी 01सी-0779 टैक्सी आया और उसने बस को रोक दिया। इसके बाद उसने उसे बस से खींचा और मारपीट करने लगा। इससे उसकी बाजुओं में गहरी चोटें आई हैं। उसने बताया कि मारपीट करने के बाद उसने उसके साथ गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ किहार दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है। इसके अलावा चतर सिंह को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts