
यदि आप भी जॉब ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो बस एक कॉल कीजिए। आपको अपने पंसदीदा कोर्स में ट्रेनिंग करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम शिमला शहरी गरीबों को आत्मनिर्भर बनाएगा।
स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पात्र लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के पात्र होंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
