
कुल्लू। मणिकर्ण बरशैणी सड़क की खस्ता हालत को लेकर अब लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। शुक्रवार को सड़क की खस्ता हालत पर ग्रामीणों ने बरशैणी में एनएचपीसी के प्रोजेक्ट का काम जबरन बंद करवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत के मामले को वे कई बार उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस कारण उन्हें मजबूरन प्रोजेक्ट का काम बंद करना पड़ा।
बरशैनी पंचायत और मणिकर्ण पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को पक्का किया जाए। सेग्राम पंचायत के प्रधान पूर्ण चंद, मणिकर्ण के ठाकुर चंद, पूर्व प्रधान हरी सिंह और ग्रामीण दूनी चंद प्रकाश, उपप्रधान बिंदु, टैक्सी यूनियन के प्रधान चंद्रपाल, उपप्रधान उत्तम चंद, टैक्सी आपरेटर रविंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, जोगिंदर दूनी चंद और ग्रामीण खेम सिंह, हरी सिंह, टेक चंद, खेम, कर्ण, किशन चंद, घनश्याम, मोहर सिंह, जय सिंह, मनोज कुमार, डोला राम, डोला सिंह, ओम प्रकाश, हीरा लाल और दूनी चंद का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत के चलते उन्हें मजबूर प्रोजेक्ट का काम बंद करना पड़ा है। उन्होंने एनएचपीसी प्रबंधन से सड़क की स्थिति को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क पक्की नहीं की जाती तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा।
