बनाना रेस में अंकिश ने मारी बाजी

कुल्लू। बचपन प्ले स्कूल शमशी में स्पोर्ट्स डे धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें कांगरो रेस, दौड़, फरॉग रेस, एक टांग रेस, साइकिल रेस, बनाना रेस, जलेबी रेस, लेमन स्पून, हॉपिंग रेस आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कांगरो रेस में वरधान प्रथम, शरभ दूसरे और श्रेय तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ में अवानी प्रथम, अराध्या दूसरे और गरवित तीसरे स्थान पर रहे। मेंढक रेस में रोहित प्रथम, अंश दूसरे और कव्यांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक टांग रेस में उमैर प्रथम, आदिराज दूसरे और अर्थव तीसरे स्थान पर रहे। साइकिल रेस में शिवांग प्रथम, रजत दूसरे और अव्यांश तीसरे स्थान पर रहे। बनाना रेस में अंशिका ने पहला, लावान्या ने दूसरा और मरिनल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जलेबी रेस में तेंजिन पहले, सानवी दूसरे और लेकिशा तीसरे स्थान पर रहीं। लेमन स्पून रेस में स्पर्श प्रथम, वंश दूसरे और गुरप्रीत तीसरे स्थान पर रहे। एक टांग रेस में आशिमा प्रथम, दिव्यांशी दूसरे और मोनाल तीसरे स्थान पर रहे। हॉपिंग रेस में अभिनव प्रथम, निशांत दूसरे और सूर्यांश तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन प्रिया शिखा ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधिका बनीता शर्मा भी मौजूद रहीं।

Related posts