बदाह के उदित, स्मायरा और काव्यांश अव्वल

कुल्लू। बदाह स्थित मदर्स टच स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भिन्न-भिन्न वेशभूषाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रेखा राणा और प्रबंधक अनीता क्रोफा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्री नर्सरी के उदित ने प्रथम स्थान हासिल किया। दार्शनिका और वारुणी दूसरे और अनिकेत सेठी तथा ओजस तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा नर्सरी कक्षा में स्मायरा ने पहला स्थान हासिल किया। आदित्य दूसरे और इफाशिता और नमया तीसरे स्थान पर रहे। केजी कक्षा में काव्यांश कौंडल ने पहला, अदिति और गजल ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऐंजल और सृष्टि वर्मा ने तीसरे स्थान हासिल किया। कक्षा पहली से चौथी तक हुई प्रतियोगिता में आर्यन ठाकुर प्रथम, सूर्यांश दूसरे और मृदुल राणा तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में बच्चों सहित स्कूल स्टाफ ने शिरकत की।

Related posts