बडे़राह और टांडा में दो को पीटा

ऊना। जिला के बडेराह और टांडा बांगवाईं में हुई झड़पों में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों को उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उषा देवी पत्नी वतन सिंह निवासी बडेराह तहसील बंगाणा जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपने घर जा रही थी तो राकेश कुमार पुत्र सोहन सिंह, मंजू देवी पुत्री सोहन सिंह तथा वीना देवी पत्नी सोहन सिंह निवासी बडेराह ने उनका रास्ता रोक कर मारपीट की, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना के संदर्भ में आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
उधर, दूसरी वारदात की शिकायत करते हुए कश्मीरी देवी पत्नी हरी राम निवासी बागवाईं टांडा तहसील बंगाणा जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई कि कमल देव एवं सीमा देवी निवासी बसोली तहसील जिला ऊना ने उसके साथ मारपीट की है। इसमें महिला की बाईं बाजू में फ्रेक्चर हो गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 325, 504 और 34 के तहत केस दर्ज छानबीन आरंभ कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने दोनों वारदातों की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मामलों की छानबीन आरंभ कर दी गई है।

Related posts