बड़ा भुईन में बीपीएल सूची पर बवाल

कुल्लू। पंचायत बड़ा भुईन के एक दर्जन से अधिक लोगों ने पंचायत पर उन्हें बीपीएल और आईआरडीपी सूची से बाहर करने का आरोप लगाया है। इन सभी लोगों ने इस मामले को लेकर डीसी कुल्लू को भी शिकायत पत्र सौंपा है। लोगों का कहना है कि वे पहले आईआरडीपी और बीपीएल की सूची में शामिल थे लेकिन 25 अप्रैल को हुई बैठक में उन्हें पंचायत ने इस सूची से बाहर कर दिया।
पंचायत के चुहडू राम, सीता राम, सूभी राम, नीमदास, नूपराम, मीरा देवी, गीता, रमा, सर्वण कुमार, तारो देवी, रूपलाल, ज्ञानचंद, सुरिंद्र कुमार, मीता, कमला देवी और विक्रमू ने बताया कि वे किसी कारण पंचायत की बैठक में शामिल नहीं हो सके। पंचायत ने उन्हें बीपीएल और आईआरडीपी की सूची से बाहर कर दिया। आरोप लगाया कि बीपीएल सूची में कई ऐसे लोगों को शामिल किया है जोकि पात्र नहीं है। कई पात्र लोगों को बाहर कर दिया है। इन सभी लोगों ने उपायुक्त से मांग की कि मामले की जांच कर उन्हें बीपीएल और आईआरडीपी सूची में शामिल करवाएं।
सहमति से बनी है सूची : प्रधान
पंचायत प्रधान जगत राम ने कहा कि बीपीएल और आईआरडीपी की सूची ग्रामसभा की बैठक में उपस्थित लोगों की सहमति से तैयार की है। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा में उपस्थित करीब 120 लोगों की सहमति के बाद ही यह फैसला लिया गया है।

Related posts