
भुंतर (कुल्लू)। जिलास्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को बजौरा में हो गया। इस प्रतियोगिता में जिला भर के 27 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मनाली रोलर फ्लोर मिल बजौरा के प्रबंधक भूपेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। रविवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन बंजार के विधायक कर्ण सिंह करेंगे। शनिवार को एकल गान में 24 स्कूलों, समूह गान में 26 और एकांकी में नौ स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रविवार को नारी उत्पीड़न, पर्यावरण संरक्षण, बालश्रम जैसे विषयों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ईश्वर दास सहित स्कूल स्टाफ व बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
