बजौरा में युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान

कुल्लू। बजौरा के पास एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण युवती का मानसिक रूप से परेशान रहना बताया जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम बजौरा के पास न्यूल के बशौगी निवासी एक युवती ने घर के बरामदे में फंदा लगा लिया। पुलिस दल ने पीएसआई विवेक कुमार की अगुवाई ने मौके पर पहुंच कर बरामदे की कड़ी से लटक रहे युवती के शव को उतारकर कब्जे में लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया पुलिस ने फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाते हुए पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले की तफ्तीश का जिम्मा पीएसएसआई विवेक कुमार को सौंपा है।

Related posts