बंजार में शीघ्र खुलेगा अग्निशमन केंद्र : कर्ण

बंजार (कुल्लू)। विधायक कर्ण सिंह का कहना है कि जिला कुल्लू के बंजार में शीघ्र अग्निशमन केंद्र खोला जाएगा। इस अग्निशमन केंद्र की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब सिर्फ स्टाफ की रेक्वायरमेंट भेजी गई है। शीघ्र सरकार स्टाफ को मुहैया करवाने जा रही है। प्रेस को जारी बयान में विधायक ने बताया कि अग्निशमन केंद्र में तीन अग्निशमन वाहन होंगे और इनकी व्यवस्था हो चुकी है। इसके अलावा डीजी होमगार्ड ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र यहां के लिया प्रशिक्षित स्टाफ भेजा जाएगा।
विधायक ने कहा कि स्टाफ आते ही कुछ ही दिनों में यह अग्निशमन केंद्र कार्य करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि जब वह विपक्ष में थे तब से लेकर उन्हाेंने इस मांग को पूर्व सरकार के समक्ष भी उठाया था और जनता के साथ मिलकर इसके लिए आंदोलन भी किए थे, लेकिन पूर्व सरकार के दौरान इस कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई थी। उन्हाेंने कहा कि अब सत्ता में आने के बाद मैंने इस मांग को सरकार से प्रमुखता से उठाया। उन्हाेंने कहा कि अग्निशमन केंद्र खुलने से समूचे बंजार क्षेत्र की सभी घाटियों जिनमें सैंज, देहुरी, शांघड़, कोटला, चकुरठा, थाटीबीड़, गुशैणी, बठाहड़, गाड़ागुशैणी, जिभी आदि क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा।

Related posts