
बंजार (कुल्लू)। बंजार के विधायक कर्ण सिंह बंजार घाटी के आठ कांग्रेस जोनों का जल्द दौरा करेंगे। इस दौरान कर्ण सिंह चुनाव में मिली जीत पर लोगों का आभार जताएंगे। उनके कार्यक्रम में कई विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन करना भी शामिल हैं। जोनल कांग्रेस कमेटी सराज के अध्यक्ष टीसी महंत ने बताया कि बंजार विधानसभा के विधायक ब्लाक कांग्रेस कमेटी बंजार की टीम के साथ 6 से 9 मई तक दौरे पर हैं। छह मई को कर्ण सराज जोन की पंचायत शिकारी घाट के तांदी गांव में अनंत बालू नाग का आशीर्वाद लेंगे। दोपहर तीन बजे वह सैंज मेले के समापन कार्यक्रम में शरीक होंगे। 7 मई को सराज जोन की पंचायत तांदी के मिहार माध्यमिक पाठशाला का उद्घाटन होगा। साथ ही बाहु, मोहणी, पेड़चा, डिंबर चैहड़ी होते हुए गाडागुशैणी में मतदाताओं का आभार जताया जाएगा। इसके बाद तीर्थन जोन, मंगलौर जोन, गड़सा जोन, थरास जोन, बजौरा जोन के बजौरा जोन का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू दौरे पर आ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का बंजार कांग्रेस भव्य स्वागत करेगी
