फ्लैट दिखाने ले गए और वहीं कर दिया गैंगरेप

फ्लैट दिखाने के बहाने तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।

एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह ऑटो चलाता है। उसके घर पर उसके दोस्तों का आना-जाना था। उसकी पत्नी और उसने अपने कुछ दोस्तों को एक सस्ता फ्लैट दिलाने की बात की थी।

शुक्रवार शाम को आरोपियों ने उसकी पत्नी को सेक्टर-62 में फ्लैट देखने के लिए बुलाया। पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह फ्लैट में पहुंची तो वहां पर तीनाें युवक थे। इनमें से एक को वह जानती थी।

आरोपी उसे एक फ्लैट में ले गया। वहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।

शनिवार सुबह महिला अपने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। डीसीपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कई तथ्य स्पष्ट नहीं हैं। इस कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है

Related posts