फोन पर तंग करने का आरोप

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक महिला ने व्यक्ति पर फोन पर तंग करने, अश्लील बातें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि कोई अनजान व्यक्ति उसे गत पांच माह से उसके मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहा है। अश्लील बातें करता है। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने उस अनजान व्यक्ति को बहला फुसला कर घर बुलाने को कहा। इस पर उसने उस व्यक्ति को अपने घर बुला लिया। जब व्यक्ति उसके घर पहुंचा तो उसके पति ने उसे घर में बिठा लिया और ग्राम पंचायत प्रधान को मौके पर बुलाया। उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम मिंटू निवासी टंकरू बताया है। उसने माना कि वह ही फोन करता था। इस दौरान उसने धमकी दी कि उसे जाने दिया जाए अन्यथा वह किसी की जान ले लेगा। पीड़ितों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
एसपी बीएम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है

Related posts