फोजल स्कूल से कंप्यूटर और गैस सिलेंडर चोरी

पतलीकूहल (कुल्लू)। उझीघाटी के फोजल हाई स्कूल के ताले तोड़कर चोर तीस हजार रुपये का सामान बटोर ले गए। स्कूल प्रबंधन ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक उन्हें फोजल के प्रधान मानचंद और मुख्याध्यापक हरि सिंह ने स्कूल में चोरी होने के सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्कूल के दरवाजे के ताले टूटे पाए। मुख्याध्यापक के कमरे के पास रखा कंप्यूटर भी गायब है। इतना ही नहीं स्कूली बच्चों के लिए मिड डे मील के पक ाने को रखा सिलेंडर भी चोर ले गए हैं।
डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने खुलासा किया कि घटनास्थल से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

दुर्गा घाट माता गाड़ा दुर्गा ने किया स्नान
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल के तहत विश्व प्रसिद्ध तीर्थन घाटी के गांव
बांदल की आराध्य देवी माता गाड़ा दुर्गा ने देवालय बांदल से गुशैणी तीर्थन घाटी की पवित्र जल धारा में पवित्र स्नान किया। दुर्गा घाट गुशैणी में इस मौके पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। मान्यता है कि दुर्गा घाट में शाही स्नान के बाद नव दुर्गा शक्ति के साथ लाखों भक्तों की मन की मुरादें पूरी करती हैं। महिला आयोग की जिला सह सचिव पिंगला ने बताया कि इस पर्व को देखने हर वर्ष मंडी और आनी क्षेत्र के लोग आते हैं। माता के कारदार मुरारी लाल शर्मा, गुर पद्मदेव शर्मा, हरीश दरोगा, उदय शर्मा वरिष्ठ सलाहकार और कमलेश ने बताया कि मां नव शक्ति ग्रहण करने के बाद सब भक्तों पर कृपा करतीं हैं।

Related posts