
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत नाल्टी क्षेत्र में एक फेरी वाला घर से मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मोबाइल फोन आरोपी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सुधा देवी पत्नी रमेश चंद निवासी पटिआऊ, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार 30 नवंबर दोपहर बाद करीब 2 बजे उसे रोशनी देवी ने आवाज लगाई। कहा कि कोई फेरीवाला उसका मोबाइल चोरी कर ले गया है। उसने भी मोबाइल को रोशनी देवी के घर तलाश किया लेकिन नहीं मिला। इसके बाद उसने पड़ोसी नीरज शर्मा को चोरी की घटना के बारे में बताया। नीरज शर्मा आरोपी की तलाश करने लगे। करीब 300 गज नाल्टी रोड केे पास उक्त फेरीवाला मिल गया। फेरीवाले ने अपना नाम गुलाम मोहम्मद पुत्र जूमखान निवासी चुंतिवारी, कुपवाड़ा बताया। उससे मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने इनकार किया। सूचना सदर थाना पुलिस को दी। फेरीवाले से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ जारी है।
