फीस वृद्धि पर एबीवीपी ने ने किया प्रदर्शन

ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई ने वीरवार को फीस वृद्धि के विरोध में विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि के निर्णय को छात्र विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ाकर उच्च शिक्षा को गरीब छात्रों की पहुंच से दूर किया जा रहा है। एबीवीपी इकाई ऊना के सचिव विकास बंटी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने निर्णयों को हमेशा छात्रों पर थोपता आया है। उन्होेेंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। विवि ने बीएड के प्रोस्पेक्टस की फीस को 300 रुपये से बढ़ाकर 600 कर दी है, जो सीधा-सीधा छात्रों की जेब पर डाका है। इसका एबीवीपी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि विवि ने शीघ्र फीस वृद्धि के फैसले को वापिस नहीं लिया तो विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री नवीन शर्मा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसविंद्र सिंह, पूर्व जिला संयोजक विकास शर्मा, विशाल चौहान, तेजस्वी, दविंद्र, अमन, माधवी, शिवानी, अनामिका, नीलम, सौरव, गौरव, मालविका, अनितिका, गौरव, अजय सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Related posts