फिल्मी गीतों पर मचा खूब मचा धमाल

कुल्लू। मौहल स्थित चामुंडा नर्सिंग संस्थान का दसवां वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंध निदेशक बीके बाली और सीपी बाली ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं ने राधाकृष्ण की आक र्षक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। जबकि, तृतीय वर्ष की छात्रा वंदना ने भजन पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने …पानी-पानी फिल्मी गाने पर ग्रुप डांस कर खूब तालियां बटोरीं। जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने उल्टा-सीधा नामक लघु नाटिका का शानदार प्रदर्शन किया। ममता और स्मृति के डांस ने सबका मन मोह लिया। छात्रा प्रिया ने सोलो डांस की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बीएससी की मुक्ता ठाकुर को विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान पाने के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा ज्योति ठाकुर और अनु ठाकुर को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के लिए पहला पुरस्कार बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राआें कोे दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रिंसिपल सुन्नी ठाकुर ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि संस्थान पिछले दस वर्ष से सफलता की ओर अग्रसर हो रहा है।

Related posts