फिर गरमाया 114 बीघा जमीन का मसला

पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के पास 15 मील के बड़ाग्रंा बिहाल में खाली पड़ी 114 बीघा भूमि का मसला फिर गरमा उठा है। इस भूमि के इस्तेमाल को अब फलोत्पादक मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने सीएम वीरभद्र सिंह को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि पतलीकूहल सब्जी मंडी में इस बार पिछले साल के मुकाबले 70 फीसदी अधिक पलम और नाशपाती पहुंच रही है। इससे मंडी में माल को पलटने और नीलाम करने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे मंडी में बुरी तरह से जाम लग रहा है। माल को खुले में रखने से इसके रंग रूप में गिरावट आने से दाम भी उचित नहीं मिल रहे। इतना ही नहीं इसके चलते जाम भी लग रहा है। कई बार तो वाहनों की कतार नेशनल हाइवे तक लगने लगी है।
लिहाजा पतलीकूहल मंडी को अस्थाई तौर पर पतलीकूहल से 15 मील के बड़ाग्रंा बिहाल में शिफ्ट कर दिया जाए। महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इसकी प्रति डीसी और सांसद प्रतिभा को भी सौंपी जा रही है। पतलीकूहल आढ़ती संघ के अध्यक्ष अजय ठाकुर का कहना है कि इस बार बंपर फसल होने के चलते पतलीकूहल मंडी में जगह तंग हो गई है। लिहाजा बागवानों के हित के मद्देनजर मंडी को बड़ाग्रंा विहाल में शिफ्ट करना समय की जरूरत बन गई है।

Related posts