फिर आना चाहूंगी चिंतपूर्णी मंदिर, अनुराधा पौडवाल ने नवाया शीश

चिंतपूर्णी (ऊना)। लोकप्रिय भजन गायिका अनुराधा पौडवाल का कहना है कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने की तमन्ना आज बहुत दिनों बाद पूरी हो पाई है। काफी साल पहले भी वह यहां चुकी हैं और दोबारा भी आना चाहूंगी। मां के दर्शन कर मन को सुकू न मिलता है। सोमवार को छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में अनुराधा पौडवाल ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी बृजमोहन भारती ने उन्हें मां की चुनरी भेंट की।
ध्यानू की तरह अंबे मेरा नाम अमर कर दो, फूलां दा बणाया तेरा हार शेरां बालिये, ममता का मंदिर… जैसी दर्जनों हिट एलबम में गा चुकी भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने ‘अमर उजाला’ से कुछ पल साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी नई एलबम रिलीज हो गई है। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकाें के साथ फोटो भी खिंचवाए। अनुराधा के प्रशंसकों नीलम कुमारी, अदिति, शोभना, अंशुल कुमारी, चंदन, प्रवीण कुमार, देविका शर्मा, नितीश कुमार, सुभाष आदि ने कहा कि उन्हें अनुराधा पौडवाल के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिला। इससे उन्हें बड़ी खुशी मिली।

Related posts