फाइनल मुकाबला फ्रांस और जर्मनी में

नई दिल्ली : पिछली चैम्पियन जर्मनी ने बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी क्षणों में 3 मिनट के भीतर 2 गोल दागकर हालैंड को 5-3 से हराकर हीरो जूनियर हाकी विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना फ्रांस से होगा । फ्रांस ने हाकी के मैदान में पहली बार बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मलेशिया को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट पर 3-1 से हराकर पहली बार किसी एफ.आई.एच. टूर्नामैंट के फाइनल में जगह बनाई है।

प्लेऑफ मैच में यूरोपियन चैम्पियन बैल्जियम ने दक्षिण कोरिया को 6-1 के भारी अंतर से हराकर जूनियर हॉकी विश्व कप में 5वां स्थान हासिल करने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। बैल्जियम ने 5-8 स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में कोरिया को पीटा। बैल्जियम को गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के हाथों चौंकाने वाली हार मिली थी। उस हार ने उसे खिताब की दौड़ से बाहर कर दिया था लेकिन उसके पास सम्मानजनक 5वां स्थान हासिल करने का बेहतरीन मौका है। अब कोरिया को हराकर बैल्जियम ने इस दिशा में सफलता हासिल की है। वहीं आस्टे्रलिया ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर जूनियर हॉकी विश्व कप में 5वां स्थान हासिल करने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। अब 5वें स्थान के लिए उसका सामना यूरोपियन चैम्पियन बैल्जियम के साथ होगा जिसने दिन के पहले प्लेऑफ मैच में कोरिया को 6-1 से हराया।

Related posts